Patna में अपराधियों ने की एक व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या

पटना: राजधानी पटना में अपराधी बेख़ौफ़ बने हुए हैं और आपराधिक वारदातों को देख कर साफ प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ बिल्कुल नहीं है। राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों ने एक व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान एक आयरन कंपनी के कर्मचारी संजीव कुमार सिन्हा के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मालसलामी थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम करीब 8 बजे अपराधियों ने मृतक के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए एनएमसीएच पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि बकरीद को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद किया गया था। पुलिस के वरीय अधिकारियों ने रविवार की शाम पटना की सड़कों पर फ्लैग मार्च भी किया था। बावजूद इसके पटना पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधियों ने सरेशाम आपराधिक वारदात को अंजाम दिया और एक व्यक्ति की हत्या कर दी।

Banka में अज्ञात बदमाशों ने युवती का शव बहियार में फेंका, पुलिस जुटी जांच में

https://youtube.com/22scope

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्टh

Patna Patna

Patna

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...