Banka में अज्ञात बदमाशों ने युवती का शव बहियार में फेंका, पुलिस जुटी जांच में

Banka : बांका में रविवार की देर शाम एक युवती का शव लावारिस हालत में पुलिस ने बरामद किया है। मृतिका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मामला बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के संग्रामपुर यादव टोला मुख्य सड़क के किनारे बनियापुर बहियार की है जहां बदमाशों ने हत्या के बाद युवती के शव को फेंक दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने आशंका जताई है कि युवती के साथ बदमाशों ने गलत काम किया और फिर उसकी पहचान छुपाने के लिए ईंट पत्थर से कूच कर हत्या कर दी और शव को बहियार में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि पशु चरवाहों ने बदमाशों को शव फेंकते हुए देखा है। बदमाश एक टेम्पो से पहुंचे और शव फेंक कर भाग निकले।

Banka में अज्ञात बदमाशों ने युवती का शव बहियार में फेंका –

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, दारोगा विक्की कुमार, महिला दारोगा रश्मि कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। पुलिस ने शव की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से मदद करने की अपील की है। सूचना मिलने के बाद बांका के एसडीपीओ बिपिन बिहारी भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। banka banka

मामले में बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि युवती के शव की शिनाख़्त कराने की कोशिश की जा रही है। शाहकुंड थाना से लेकर अन्य थानों में युवती के शव का फोटो सर्कुलेट किया गया है। फ़िलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पुलिस अभिरक्षा में शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

तेजस्वी ने BJP पर भोजपुरी में किया हमला, कहा देश की जनता…

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...