राजधानी पटना में निजी कंपनी के Collection Executive को चाकू मार कर अपराधियों ने लूटा 3 लाख

पटना: पुलिस चौकसी और अपराध नियंत्रण के लाख दावे कर ले लेकिन आपराधिक वारदात देखने के बाद जाहिर होता है कि बिहार में अपराध का ग्राफ कितना बढ़ा हुआ है। ताजा मामला है राजधानी पटना का जहां अपराधियों ने एक निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट को चाकू मार कर तीन लाख से अधिक रूपये लूट लिए। घटना कंकरबाग थाना क्षेत्र की है।

मामले में पीड़ित रोहित कुमार ने कंकड़बाग थाना में दिए अपने आवेदन में बताया है कि वह अपनी ऑफिस की तरफ बाइक से जा रहा था तभी पीछे से बाइक सवार अपराधियों ने उसकी बाइक में धक्का मार कर उसे गिरा दिया और चाकू से हमला कर दिया। अपराधी हमला करने के बाद उसका लैपटॉप और ग्राहकों से कलेक्ट किये हुए तीन लाख तीस हजार रूपये लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद एक बार फिर पुरानी बातों को दोहराते हुए कहा कि जल्दी ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कंकड़बाग थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है जल्दी ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

यह भी पढ़ें- दानापुर के Marriage Hall में गोलीबारी मामले में आरोपी की हुई पहचान, पुलिस कर रही छापेमारी

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Collection Executive Collection Executive

Collection Executive

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 29 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Abhishek Bharti Arrest: अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर चतरा में उबाल,...

Abhishek Bharti Arrest, चतरा: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने चतरा के कचहरी चौक पर प्रदर्शन...

Bihar Sports Infrastructure: ऊर्जा स्टेडियम में बनेगी 10 हजार दर्शकों की...

Bihar Sports Infrastructure, पटना: बिहार में खेल सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई योजनाओं की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री...