Muzaffarpur: सर्वे के बहाने घर में घुसे अपराधियों ने लूटे पांच लाख के गहने

मुजफ्फरपुर : जिले में सर्वे के बहाने घर में घुसे अपराधियों ने लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है.

इस दौरान अपराधियों ने पांच लाख के गहने लूटकर फरार हो गया.

वारदात में एक महिला की जान बाल-बाल बच गई.

घटना अहियापुर थाना के कोल्हुआ स्थित अशोक विहार कॉलोनी की है.

लूटपाट की बड़ी घटना : अपराधियों ने महिलाओं के साथ की मारपीट

बताया जाता है कि खाद्य विभाग के एक अधिकारी के घर पर दिन में

घुसकर ना सिर्फ लूटपाट किया बल्कि बंधक बनाकर महिलाओं के साथ मारपीट भी की. जिसमें एक महिला घायल हो गई. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना दोपहर 3ः00 बजे की बताई जा रही है. घर में तीन अपराधी अचानक घुसकर जमकर लूटपाट की. इसकी भनक किसी को नहीं लगी.

loot1 22Scope News

जांच में जुटी पुलिस

घटना को लेकर पीड़ित खाद्य पदाधिकारी ने बताया कि उनकी प्रतिनियुक्ति मोतीपुर में है. परिवार के द्वारा जानकारी दी गई कि घर में कुछ अपराधी घुसकर लूटपाट की. जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान और सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई में जुटी हुई है. लेकिन अपराधियों का इस प्रकार से तांडव पुलिस और पुलिस सुरक्षा के दावों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करता है.

ज्वेलरी सहित अन्य सामग्रियों की लूट

अहियापुर के अशोक विहार कॉलोनी में हुई दिनदहाड़े लूटपाट से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. अपराधियों ने घर में घुसकर ज्वेलरी और अन्य सामग्रियों को लूट कर फरार हो गए. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची हुई अहियापुर की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

रिपोर्ट: विशाल

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...