बेखौफ अपराधियों ने अलग-अलग 2 जगहों पर की लूटपाट

गोपालगंज : गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने अलग-अलग दो जगहों पर लूट की वारदात का अंजाम दिया है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पहला मामला अपराधियों ने सीएसपी संचालक को हथियार का भय दिखाकर 50 हजार रुपए लूट लिया। वहीं अपराधियों ने सीएसपी कर्मियों के साथ मारपीट भी की। घटना कुचायकोट के मनियारा फॉर्म के समीप बखरी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, दो बाइक पर चार की संख्या में बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक को मार कर घायल कर दिया और काउंटर में रखें 50 हजार रुपए नगद लूटकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दूसरी तरफ नगर थाना के मौनिया चौक के समीप व्याहत सवर्ण दुकान में घुसकर लूटपाट करने की कोशिश की। स्वर्ण व्यवसायी के द्वारा दुकान में लगे सायरन बजाने पर लोग इकठ्ठा हो गए। जिससे अपराधी वहा से फायरिंग करते हुए भाग गए। जिले में एक ही साथ दो-दो घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि नगर थाना के यादोपुर रोड स्थित व्याहुत स्वर्ण महल दुकान में दो बाइक पर छह की संख्या में अपराधी पहुचे। वे फायरिंग करते हुए लूट की असफल कोशिश की है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन कर छापेमारी किया जा रहा है जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बाकी अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...