फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बांग्ला एक्ट्रेस को देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

पाकुड़ः जिला मुख्यालय स्थित गोकुलपुर मैदान में चांद भैरव क्लब द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज पाकुड़ और जमशेदपुर के बीच खेला गया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी, एसडीओ, एसडीपीओ, प्रशिक्षु डीएसपी, समाजसेवी लूतफुल हक एवं बांग्ला सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेत्री श्रवंती चटर्जी पहुंचे।

ये भी पढ़ें- जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में चाईबासा की युवती ने जीता कांस्य पदक

मैदान में काफी संख्या में फुटबॉल प्रेमियों ने खेल का आनंद लिया। वहीं बांग्ला सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेत्री श्रवंती चटर्जी ने खुली गाड़ी से मैदान के चारों ओर घूम कर हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिनंदन किया। खेल का शुभारंभ जिला प्रशासन, समाजसेवी, एवं बांग्ला सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेत्री ने किक मारकर किया।

पाकुड़2 22Scope News

पाकुड़ ने एक गोल से जीता फाइनल

फाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पाकुड़ की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज की। दरअसल फर्स्ट हाफ में ही पाकुड़ के टीम ने जमशेदपुर टीम को एक गोल मार दी। उसके बाद जमशेदपुर की ओर से गोल करने के काफी प्रयास किया गये, कई मौके भी गवाएं और गोल करने से चूक गए।

ये भी देखें-Tiger 3 Film : सलमान खान ने टाइगर 3 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

वहीं पाकुड़ की टीम को भी कई मौके मिले पर दूसरा गोल नहीं कर सके। इन दोनों टीमों के बीच शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। अंत में पाकुड़ की टीम ने एक गोल से फाइनल में जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपना नाम किया। इसमें विजेता टीम को 3 लाख रुपए एवं ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...