फारबिसगंज : पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सभी को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस बीच सुबह से ही सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है।
महाशिवरात्रि के मौके पर सीमावर्ती फारबिसगंज शहर के बड़ा शिवालय में आज अहले सुबह से ही भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में यहां भक्तों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूरे भक्तिभाव से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं मंदिर परिसर में माता पार्वती सहित अन्य देवी देवताओं की भी पूजा अर्चना की गई। खास बात यह रही कि महिलाओं की संख्या यहां सबसे ज्यादा देखी गई।
आपको बता दें कि फारबिसगंज के बड़ा शिवालय में मौजूद प्राचीन कुए से जल भर कर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने की परम्परा कई सालों से चली आ रही है। मान्यता है कि इस एतिहासिक मंदिर में भक्तों की मुरादे पूरी होती है। हर साल की तरह इस साल भी यहां पूरे मंदिर को बंगाल के कारीगरों के द्वारा कच्चे फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया है। वहीं भक्तों गानों की धुन से पूरा माहौल भक्तिमय बना है। आज संध्या में यहां के मन्दिर से शिवजी की आकर्षक बारात गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण को निकाली जाएगी।
अमित कुमार की रिपोर्ट


