महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बेतिया : पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सभी को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस बीच सुबह से ही सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है।

बता दें कि बेतिया में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के सागर पोखरा शिव मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। जिसमें महिलाएं और पुरुष सुबह से ही जलाभिषेक कर रहे हैं। महाशिवरात्रि को लेकर ऐतिहासिक शिव मंदिर में जलाभिषेक और महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया है। जहां हजारों की संख्या में लोग जलाभिषेक करने के बाद महाप्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। वहीं, मंदिर के साथ-साथ पूरे परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और भव्य पंडाल लगाया गया है। शाम सात बजे भगवान शिव की आरती के बाद शिव बारात निकाली जाएगी। जिसमें नगर के सभी बैंड बाजे, हाथी, घोड़े, ऊंट और शिव पार्वती के रूप में कलाकार सहित लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के बारात में शामिल होंगे।

बेतिया के सागर पोखर स्थित मनोकामना शिव मंदिर में महाशिवरात्री को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। सुबह चार बजे से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। जिसके बाद रावण रचित शिव तांडव का पाठ प्रारंभ हुआ। सुबह से शिव तांडव का पाठ चल रहा है। अयोध्या और बनारस समेत देश के कोने-कोने से आए 251 पंडितों के माध्यम से शिव तांडव स्त्रोम किया जा रहा है।

वहीं सुबह नौ बजे से विशाल भंडारे चल रहा है। जिसमें तकरीबन दो लाख की संख्या में श्रद्धालु शामिल है। शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी है। श्रद्धालु भगवान शिव पर जल चढ़ाने के लिए सुबह से ही लंबी लाइन में लगे हुए हैं। जिससे आज के इस शुभ अवसर पर बाबा भोले का दर्शन हो सके। शाम सात बजे भगवान शिव की आरती के बाद शिव बारात निकाली जाएगी। जिसमें नगर के सभी बैंड बाजे, हाथी, घोड़े, ऊंट और शिव पार्वती के रूप में कलाकार सहित लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिव की बारात में शामिल होंगे।

वहीं महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के कोने-कोने पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। महिला सिपाही से लेकर सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी मौजूद है ताकि किसी प्रकार की कोई बात ना हो। लोगों को लगातार लाइन में खड़े होकर मंदिर में आने के लिए विनती की जा रही है ताकि किसी प्रकार का कोई मंदिर में भगदड़ ना हो। श्रद्धालु आराम से भगवान शिव का दर्शन कर सके और जलाभिषेक कर सके। पूरा शिवालय बम-बम भोले के जयकारा से गूंज रहा है। देर शाम शिव की बारात निकाली जाएगी। उसके लिए एक लाख से ज्यादा बारातियों की व्यवस्था की गई है।

जीतेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

https://youtube.com/22scope

https://22scope.com

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img