अररिया में मतदान केंद्रों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़

अररिया : अररिया लोकसभा सीट पर आज यानी सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ लगी हुई है। ऐसे में विगत कई दिनों से मौसम के बदले मिजाज या यू कहे कि गर्मी से राहत मिलने के बाद आज अहले सुबह से ही मातदाओ की भीड़ उमड़ रही है। फारबिसगंज विधानसभा के ली एकेडमी के बूथ नंबर 147 पर आज बड़ी संख्या में मतदाताओं की भीड़ कतारबद्ध दिख रही है।

मतदान को लेकर आम मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी दिख रही है। बता दें कि अररिया लोकसभा सीट के अंतर्गत छह विधानसभा है जिसमें फारबिसगंज विधानसभा की वोट पूर्व में निर्णायक रही है। वहीं यहां विधानसभावार एक महिला बूथ, एक युवा बूथ और एक पिंक बूथ बनाया गया है। खास बात यह है कि मौसम के बदले मिजाज के मद्देनजर इस सीट पर शाम तक बंपर वोटिंग की उम्मीद जताई जा रही है।

DM इनायत खान ने किया मतदान

अररिया प्लस टू हाई स्कूल के बूथ नंबर-213 पर डीएम इनायत खान ने मतदान किया। अररिया वासियों से डीएम ने वोट करने की अपील की।

Araria DM 22Scope News

यह भी पढ़े : मधेपुरा में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू, जिला पदाधिकारी ने किया पहला मतदान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अमित कुमार और मंटू भगत की रिपोर्ट

Pappu Khan Arrest: मोतिहारी में STF की बड़ी कार्रवाई, केसरिया प्रमुख...

Pappu Khan Arrest: पूर्वी चंपारण जिले में एक अहम ऑपरेशन के तहत, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने केसरिया ब्लॉक प्रमुख के पति नाज़ अहमद...

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...