Advertisement
Advertisement

मधेपुरा में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू, जिला पदाधिकारी ने किया पहला मतदान

मधेपुरा : तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार यानी सात मई को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई है। डीएम विजय प्रकाश मीणा ने जगजीवन आश्रम आदर्श मतदान बूथ पर वोट डाला। शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान के लिए 30 बटालियन पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

इस बार 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 16 हजार 180 है। वहीं पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 27 हजार 805 रुपए है। मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में इस बार मतदाताओं की संख्या 20 लाख 73 हजार 587 है। जिसमें पुरुष मतदाता 10 लाख 74 हजार 243, महिला मतदाता नौ लाख 96 हजार 852 और थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 50 है।

DM विजय प्रकाश मीणा ने अपने परिवार के साथ किया पहला मतदान

डीएम विजय प्रकाश मीणा ने मधेपुरा जिला मुख्यालय के जगजीवन आश्रम स्थित आदर्श मतदान बूथ पर अपने परिवार के साथ मतदान किया। डीएम विजय प्रकाश मीणा ने बताया कि हम अपने परिवार के साथ जिले में पहला मतदान किया है पूरे जिलेवासी से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील भी की। वहीं शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान के लिए पूरे लोकसभा क्षेत्र में करीब 30 बटालियन पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। इस बार 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 16 हजार 180 है।

यह भी पढ़े : खगड़िया में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण हो रहा है मतदान, जिला प्रशासन मुस्तैद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Pakur Chhath Food Safety Inspection: पाकुड़ में फल दुकानों पर पहुंची...

Pakur Chhath Food Safety Inspection: छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बढ़ा...

Patna Food Safety Raid: जंग लगे टीन में रखा था घी,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई...

Pakur Hatatpara Electricity and Road Problem: पाकुड़ के इस टोले में...

Pakur Hatatpara Electricity and Road Problem: नगर परिषद पाकुड़ के वार्ड संख्या-11 अंतर्गत हटातपाड़ा टोला में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग...