Commercial Advertisment

झारखंड फिल्म एंड थिएटर एकेडमी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

रांचीः राजधानी के कडरू स्थित झारखंड फिल्म एंड थिएटर एकेडमी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. एकेडमी ने इस रक्तदान शिविर का नाम ‘महादान’ रखा था. जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया. इस अवसर पर लाइफ सेवर्स संस्था के संस्थापक अतुल गेरा ने कहा कि रक्तदान सेहत के लिए अच्छा होता है. इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है.

समाजसेवी ऋषभ कुमार ने कहा कि रक्त को निर्मित नहीं किया जा सकता है. ब्लड डोनेशन ही एक मात्र माध्यम है. जिससे इसका संचार किया जा सकता है और इस तरह के ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करना समाज के लिए बहुत जरूरी है.

एकेडमी के डायरेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि एकेडमी की ओर से ‘महादान’ नाम का एक नाटक तैयार किया गया था. उसी नाटक को उचित ठहराते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि इस रक्तदान शिविर के माध्यम से हम समाज को कंट्रीब्यूट कर सकते हैं. उसके साथ-साथ एकेडमी में एक्टिंग करने वाले बच्चे एक्टिंग के अलावा भी समाज को और क्या कुछ दे सकते हैं.

रिपोर्टः नीरज कुमार

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...