पचरुखिया के जंगल में मिले तीन आईईडी बम, सीआरपीएफ ने किया डिफ्यूज

इमामगंज (गया) : जिले के अति नक्सल प्रभावित इलाका डुमरिया प्रखंड अंतर्गत छकरबंधा थाना क्षेत्र के गया और औरंगाबाद के पर स्थित पचरुखिया के तारी जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने कई आईईडी बम को बरामद की है. इस संबंध में एक सीआरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नक्सल प्रभावित पचरुखिया व लंगूराही सहित अन्य जंगली क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों का सर्च ऑपरेशन कई दिनों से चला जा रहा है.

इसी दौरान जैसे ही अर्ध सैनिक बलों के जवान अपना कदम बढ़ा रहे थे. तभी इलेक्ट्रिक वायर दिखाई दिया. अपने अन्य साथियों के साथ ही साथ अपने वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दी. उसके बाद सावधानी पूर्वक से आईईडी निकाल कर डिफ्यूज कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि गुरुवार की दोपहर आधा किलोग्राम का एक प्रेशर आईईडी एवं दो ढाई-ढाई किलो का कमांड आईईडी बरामद कर विस्फोट कर दिया गया है.

इधर अर्धसैनिक बलों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन में अर्धसैनिक बलों के कई सीनियर अधिकारी भी सर्च अभियान में मौजूद है. उनके निर्देश पर ही आगे की रणनीति बनाते हुए नक्सलियों को घेरने की योजना बनाई जा रही है. जानकारी देते चले कि 5-6 जनवरी और उसके बाद तीन फरवरी को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. हालांकि इस मुठभेड़ में किसी को कोई नुकसान नहीं हुई थी. इस सर्च ऑपरेशन में इमामगंज के अलावे कई कैम्प के जवान और अधिकारीयों इस सर्च अभियान में लगे है.

रिपोर्ट : राममूर्ति पाठक

सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने लिया नक्सल अभियान का जायजा

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद SNMMCH में HIV रिपोर्ट पर...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के गायनी विभाग में कथित...