लूटी गई सोना खरीद मामले में आभूषण दुकानदार गिरफ्तार, घर से 41.75 ग्राम सोना बरामद

गयाजी : चर्चित ट्रेन से एक किलो सोना लूट मामले में लूटी गई सोना खरीदने के मामले में आभूषण दुकानदार मोहित अग्रवाल को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोहित अग्रवाल पर एक किलो सोना लूट मे से 98 ग्राम सोना खरीदने का आरोप है। यह सोना गयाजी रेल थाना के तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा ही अपने सरकारी आवास पर बुलाकर आभूषण दुकानदार से 11 लाख 28 हजार रुपए में डील हुई थी।

रेल पुलिस ने इसके घर से 41.75 ग्राम सोना को बरामद किया गया है

वहीं रेल पुलिस ने इसके घर से 41.75 ग्राम सोना को बरामद किया गया है। इसकी जानकारी पटना रेल हेड क्वार्टर डीएसपी भास्कर रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया। बता दें कि इस मामले में तत्कालीन गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार को निलंबित करते हुए जेल भेज दिया गया था जिसे जमानत भी मिल गई है। जबकि इस मामले में रेल थाना के चार जवान और दो सिविलियन फरार है। जिसे गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Gaya Police 1 3 22Scope News

21 नवंबर को गया जंक्शन से पूर्व मानपुर के समीप हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस से गोल्ड कोरियर धनंजय शाश्वत से 1 किलो सोने का बिस्किट की लूट हुई थी

आपको बता दें कि 21 नवंबर को गया जंक्शन से पूर्व मानपुर के समीप हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस से गोल्ड कोरियर धनंजय शाश्वत से 1 किलो सोने का बिस्किट की लूट हुई थी। जिसका आरोप गया रेल थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सहित चार जवान और दो सिविलियन पर लगा था। इस मामले में जांच के बाद रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार को निलंबित करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जबकि उन सभी जवान फरार है।

यह भी देखें :

मोहित अग्रवाल की गिरफ्तारी गया स्थित घर से ही गिरफ्तारी किया गया है – रेल DSP प्रभात रंजन

पटना मुख्यालय रेल डीएसपी प्रभात रंजन ने गया रेल थाना बताया कि जांच के बाद पता चला कि तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने लूटी गई सोना को बेचने के लिए गया के आभूषण दुकानदार मोहित अग्रवाल को अपने सरकारी क्वार्टर में बुलाया था। लूटी गई सोने में से मात्र 98 ग्राम सोना मोहित अग्रवाल से बेचने की डील की थी। जिसके एवज में 11 लाख 28 हजार रुपए दिए गए थे। मोहित अग्रवाल की गिरफ्तारी गया स्थित घर से ही गिरफ्तारी किया गया है। जबकि उसे घर के अलमारी में रखे 41.75 ग्राम सोना भी बरामद किया गया है। बताया जाता है कि अन्य सोना से आभूषण तैयार कर ग्राहकों को बेच दिया गया है। इस मामले में जो भी आरोपी है सभी के गिरफ्तारी किया जाएगा।

Gaya Police 4 22Scope News

यह भी पढ़े : गया एयरपोर्ट पर हाइड्रोपोनिक वीड्स के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, थाई एयर एशिया कि विमान से पहुंचा थे तस्कर…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...