पूर्णिया: इन दिनों पूरे देश में लोग साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं। साइबर अपराध से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार जागरूकता फैला रही है बावजूद इसके लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला आया है Purnea से जहां एक व्यक्ति के खाते से साइबर अपराधियों ने 89 हजार रूपये उड़ा दिए। मामले में पूर्णिया के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला बालू घाट निवासी प्रमित कुमार दास ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
RJD MLC सुनील सिंह ने विधान परिषद के सभापति को पत्र लिख की ये मांग, लिखा ‘पलटूराम’ बोलने के कारण…
पुलिस में दर्ज शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक दिन ओटीपी आया जिस पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। अगले दिन अचानक उनके मोबाइल में पांच बार में कुल 89 हजार रूपये के निकासी का मैसेज आया। जब उन्होंने अपने खाते में बैलेंस चेक किया तो पाया कि खाते से 89 हजार रूपये निकल गए हैं। पीड़ित ने Purnea साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि बिना किसी ओटीपी के साइबर अपराधियों ने उनके खाते से रूपये की निकासी कर ली। फ़िलहाल पुलिस मामले में छानबीन में जुट गई है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Bihar Police Week: उत्कृष्ट बहादुर अधिकारी समेत आमजन को भी सीएम ने किया सम्मानित
Purnea से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट
Highlights







