Commercial Advertisment

Bihar Police Week: उत्कृष्ट बहादुर अधिकारी समेत आमजन को भी सीएम ने किया सम्मानित

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 परिसर स्थित मिथिलेश स्टेडियम में आयोजित बिहार पुलिस सप्ताह-2025 (Bihar Police Week) के समापन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में CM ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। मुख्यमंत्री के समक्ष विशेष कार्य बल बिहार पटना, बिहार सैन्य पुलिस (गोरखा बटालियन), बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस सासाराम, बिहार विशेष स्वाभिमान सशस्त्र पुलिस वाल्मिकीनगर बगहा, बिहार सैन्य पुलिस-14 पटना, बिहार सैन्य पुलिस-7 कटिहार, बिहार सैन्य पुलिस 5 पटना तथा महिला कमांडों सहित कुल 8 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया।

Bihar Police Week समारोह में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित आईपीएस अमरेंद्र कुमार अंबेदकर, आईपीएस आर मलारविझी, आईपीएस सुनीता कुमारी को सम्मानित किया। सीएम ने इस दौरान राजीव नगर थाना के थानाध्यक्ष रामानुज राम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गृह मंत्रालय के वार्षिक रैंकिंग में राजीव नगर थाना ने 7वां स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान इस दौरान सीएम ने वीरता पूर्ण काम करने वाले विशिष्ट आमजन और छात्र को भी सम्मानित किया।

Bihar Police Week

सीएम ने समस्तीपुर के भुल्ला सहनी को सम्मानित किया जो दोनों आँखों से 90 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद पिछले 20-22 वर्षों से कई डूबते 27 लोगों को बचा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने डूबे हुए व्यक्ति का शव बरामद करने में भी पुलिस की कई बार सहायता कर चुके हैं और अब तक 13 शव निकाला है। कैमूर के बिहारी यादव को भी सम्मानित किया जिन्होंने करकटगढ़ वाटर फॉल में अचानक पानी बढ़ जाने के कारण 11 पर्यटकों को फंसने के उपरांत रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला था।

Bihar Police Week

वैशाली के विक्रमजीत कुमार ने सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया था और सीतामढ़ी के अमित कुमार चौधरी ने एक अपराधी को हथियार के साथ पकड़ने में पुलिस की मदद की थी। सीएम ने इन लोगों को भी सम्मानित किया। इस दौरान सीएम ने पटना के विभिन्न स्कूलों के छठी से आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं के बीच साइबर सुरक्षा विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM बिहार पुलिस सप्ताह के समापन समारोह में हुए शामिल

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...

Bihar SDG Targets 2030: यूनिसेफ के साथ बिहार सरकार की अहम...

Bihar SDG Targets 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी...

Bihar Gad Niti: बिहार की नदियों से गाद निकालने का समझौता,...

Bihar Gad Niti, पटना: बिहार में बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम तेज...