Dhanbad: प्रतिबिंब ऐप के सहयोग से पकड़ा गया साइबर फ्रॉड, ऐसे करता था ठगी

Dhanbad: साइबर अपराधियों पर धनबाद साइबर पुलिस का शिकंजा धीरे-धीरे कसता जा रहा है। इसी क्रम में धनबाद साइबर थाने की पुलिस ने कैलाश दास नामक एक साइबर फ्रॉड को तेतुलमारी से प्रतिबिंब ऐप के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

Dhanbad: प्रतिबिंब ऐप से पकड़ा गया साइबर फ्रॉड

पकड़े गए अपराधी की जानकारी देते हुए DSP संजीव कुमार ने बताया कि यह फ्रॉड खुद को जिओ, गूगल, फोन पे आदि कम्पनियों का अधिकारी बता संदिग्ध लिंक भेजकर साइबर ठगी का काम करता था। इसकी गिरफ्तारी प्रतिबिंब ऐप के सहयोग से हुई है।

उन्होंने बताया कि उसने पूर्व में साइबर फ्रॉड की घटना को अंजाम दिया है। पकड़ा गया युवक मधुपुर देवघर का रहने वाला है। असम के एक शख्स से उसने ठगी की है, जिसका प्रमाण पुलिस को मिला है। इसके सम्पर्क के लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...

Torian World School: टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में Interact Club की स्थापना,...

 टॉरियन वर्ल्ड स्कूल रांची में रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ के सहयोग से इंटरैक्ट क्लब की स्थापना हुई। प्रतीक पांडेय अध्यक्ष और शिवी चौधरी...

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy: सुदिव्य कुमार सोनू के बाद कौन?...

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy, गिरिडीह: झारखंड की राजनीति में किसी बड़े नेता के जाने के बाद केवल शोक ही नहीं होता, बल्कि उसके...