देवघरः साइबर थाना पुलिस को बाइस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सभलता मिली है। देवघर जिला के नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया, मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के कानो, करौं थाना क्षेत्र के जगाडीह, मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक और मधुपुर थाना क्षेत्र के महुआडाबर और लखनुवा गांव से अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से 27 मोबाइल, 97 सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड, 5 पासबुक, 4 चेकबुक समेत एक मोटरसाइकिल और 7000 रुपया नगद बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों में 41 वर्षीय सिराज अंसारी, 23 वर्षीय सरफराज अंसारी, 27 वर्षीय अखलाक हुसैन, 32 वर्षीय बरजहान अंसारी, 26 वर्षीय जमील अंसारी, 30 वर्षीय सुशील मंडल, 24 वर्षीय सुनील दास, 19 वर्षीय लालू दास, 26 वर्षीय उदय शंकर दास, 19 वर्षीय शेखर दास, 39 वर्षीय अनादि दास, 36 वर्षीय मनोहर दास, 21 वर्षीय रतन दास, 20 वर्षीय राम चरण दास, 19 वर्षीय मनोज दास, 25 वर्षीय पंकज कुमार, 23 वर्षीय कुंदन कुमार, 19 वर्षीय अमित कुमार, 20 वर्षीय प्रिंस कुमार, 22 वर्षीय सुभाष दास, 29 वर्षीय दीपक दास और 19 वर्षीय विनोद दास का नाम शामिल है। गिरफ्तार साइबर अपराधी कुंदन कुमार और सुशील मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है।
अपराधी फोन पर रिक्वेस्ट भेजकर ड्रीम 11, रम्मी और तीन पत्ती गेम के माध्यम से ठगी करते हैं। लॉटरी का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी की जाती है। साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर भी फोन करते हैं, लोगों को एटीएम बंद होने की बात कह केवाइसी अपडेट करने के नाम पर ठगी करते हैं। अपराधी पेमेंट के लिए गूगल पे का भी सहारा लेते हैं।
रिपोर्ट – कुलवन्त कुमार

















