दो दिनों में देवघर से 20 साइबर अपराधियों गिरफ्तार

देवघर: साइबर थाना पुलिस ने दो दिनों में देवघर के सारवां थाना क्षेत्र के मछुवाडीह स्थित जंगल से 20 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

ये अपराधी फर्जी नंबरों से फर्जी बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर और सरकारी विभाग के कर्मचारी बनकर लोगों को साइबर फ्रॉड का शिकार बना रहे थे। इस कार्रवाई का नेतृत्व देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने किया।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 23 मोबाइल फोन और 37 सिम कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में रमेश दस, अरविंद कुमार, चंदन दास, विष्णु कुमार दास, कुंदन कुमार दास, मुन्ना कुमार दास, गोलू कुमार दास, मंटू कुमार, पप्पू दास, अरुण कुमार, मिथलेश कुमार दास, दिलखुश अंसारी, मो. आबदीन अंसारी, रिजवान अंसारी, तौफिक अंसारी, शेखर कुमार दास, पप्पू महरा, मनोज कुमार शर्मा, हिमांशु कुमार दास और उत्तम कुमार राय शामिल हैं। ये सभी सारठ, मधुपुर और पथरौल के रहने वाले हैं।

गौरतलब है कि पहले जामताड़ा साइबर अपराधियों का ठिकाना था, लेकिन अब देवघर नया ठिकाना बन गया है। साइबर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने की उम्मीद है।

प्रमुख बिंदु:

  • देवघर में 20 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी
  • फर्जी नंबरों से साइबर फ्रॉड का संचालन
  • देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के नेतृत्व में कार्रवाई
  • 23 मोबाइल फोन और 37 सिम कार्ड बरामद
  • जामताड़ा के बाद अब देवघर बना साइबर अपराधियों का नया ठिकाना

 

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...