Advertisment

सनकी पति ने पत्नी को मारा चाकू, फिर खुद कर ली आत्महत्या

सासाराम : बड़हिया बाग में क सनकी पति की करतूत सामने आई है. दरअसल, पति ने पहले अपनी पत्नी को चाकू मारकर जख्मी कर दिया फिर खुद चाकू मारकर आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया. जबकि पति के शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दंपति बक्सर जिला के हैं. घटना के संबंध में बता दें कि पति अक्सर पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव में रहता था, इसी वजह से उसने यह कदम उठाया.

सुनील साह छोटा मोटा मजदूरी करते थे. वह बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा निकरी के निवासी थे और सासाराम में रहकर काम करते थे. फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है. मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

रिपोर्ट : दयानंद तिवारी

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...