मोतिहारी : मोतिहारी में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग या फिर हथियार का प्रदर्शन रुकने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर पंचायत का है जहां एक बारात आई थी। बारात में आए तीन युवकों ने अपने-अपने हाथों में पिस्टल लेकर डांस किया। हाथों में पिस्टल के साथ सिगरेट का कश लेते हुए युवक इस कदर डांस कर रहा है। मानो कानून का इन्हें कोई खौफ ही नहीं है। एएसपी श्री राज ने बताया कि पिस्टल लहराने के मामले में तुरकौलिया थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।
राजीव रंजन की रिपोर्ट

















