खूंटी में मिला डेंजरर्स डब्बा, तार जोड़ते ही धमाका

332
Advertisment

डेंजरर्स डब्बा से इलाके में दहशत 

Khunti-डेंजरर्स डब्बा -मुरहू थाना क्षेत्र के महिल गांव में दो युवकों को उनकी खुराफात महंगी पड़ गई.

Advertisment

गांव के डेयरी के पास दोनों युवकों ने लावारिस पड़ा एक डब्बा देखा.

इस डब्बे में से दो तार निकल रहा था.

दो युवक में एक रंजीत लोहरा ने कौतुहल बस इन दोनों तारों को आपस में जोड़ दिया.

फिर क्या था, तार आपस में सटते ही बलास्ट हो गया.

दोनों युवक रजींत लोहरा और बुधराम मुंडा गंभीर रुप से घायल हो गये.

फिलहाल दोनों युवकों का इलाज रांची रिम्स में चल रहा है.

‘डेंजरस डब्बा’ के रहस्य को भेदने में जुटी पुलिस 

पुलिस डेंजरस डब्बा की तहकीकात कर रही है. नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र में इस बम धमाके  से कई सवाल उठ खड़े हुए हैं.

क्या यह किसी नक्सली साजिश का हिस्सा है या फिर दहशत फैलाने की कोशिश.

मामला गंभीर है क्योंकि अगर किसी बच्चों के हाथ यह डब्बा लगता तो मामला और खराब हो सकता था.

इस घटना के पीछे किसका हाथ है और पूरा माजरा क्या है ? पुलिस पड़ताल कर रही है.

पीएलएफआई के हार्डकोर्ड कंमाडर को किया गया था गिरफ्तार 

बता दें कि अभी पिछले दिनों ही पुलिस ने खूंटी से ही पीएलएफआई के हार्डकोर एरिया कमांडर करमा उरांव को गिरफ्तार किया था.

जिसके खिलाफ हत्या समेत 44 अलग अलग  मामलों में विभिन्न थानों क्षेत्र में मुकदमा दर्ज था.

ऐसे में एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन नक्सलवाद के खात्मे को लेकर अभियान चला रही है,

वहीं लावारिस डब्बे और इस धमाके के बाद इस आशंका को बल मिला है कि इस धमाके के पीछे नक्सलियों का हाथ भी हो सकता है.

 

Advertisement