पहले फेज में 1000 स्ट्रीट सोलर लाइट लगाने का लक्ष्य
जमशेदपुर : पूर्वी विधानसभा के विधायक निधि के अंशदान एवं सोलर लाइट योजना अंतर्गत झारखंड सरकार के अंशदान से पूर्वी क्षेत्र में 1563 सोलर लाइट अधिष्ठापन कार्यक्रम का शुभारंभ न्यू केबल टाउन मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरजू राय, जेएनएएसी के अधिकारी कृष्ण कुमार और भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
पूर्वी विधानसभा के कई ऐसे क्षेत्र हैं जो टाटा के अंतर्गत आता है। जहां स्ट्रीट लाइट की काफी दिक्कत थी। क्षेत्र की जनता ने इसको लेकर पूर्वी की विधायक से आग्रह किया था कि कई ऐसी गलियां, रोड है जहां शाम के वक्त अंधेरा रहता है। इसी को देखते हुए स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना शुरुआत की गई है।
पहले फेज में 1000 स्ट्रीट सोलर लाइट लगाई जानी है। यह लाइट जियाडा के अंतर्गत लगाई जानी है। झारखंड का जमशेदपुर पूर्वी पहला ऐसा क्षेत्र है जहां जियाडा और जिला प्रशासन के सहयोग से सोलर लाइट लगाने की शुरुआत की गई।
Highlights







