Advertisment

दसलक्षण महापर्व शुक्रवार से शुरू, तैयारियां पूरी, देश के विभिन्न राज्यों से जुटेंगे श्रद्धालु

भागलपुरः जैन धर्मावलंबियों का दसलक्षण महापर्व को लेकर नाथनगर के कबीरपुर स्थित जैन शिद्धक्षेत्र में लगभग तैयारियां पूरी कर ली गयी है। यह पर्व 10 सितंबर से शुरू होकर 19 सितंबर तक मनाया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि मुताबिक इस सिद्धक्षेत्र में पूरे देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। वहीं जैन सिद्ध क्षेत्र के मंत्री सुनील जैन ने कहा कि इस दौरान भगवान वासुपूज्य का स्वर्ण रजत समेत अन्य धातु के 108 कलश से मस्तिकाभिषेक कराया जाएगा वहीं पूजा अर्चना और आराधना की जाएगी। श्रद्धालु विश्व कल्याण और उन्नति के लिए क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच सुचिता, सत्य, संयम, तप, त्याग, ब्रह्मचर्य, आकिंचन की आराधना करेंगे। वहीं 19 सितंबर को भगवान वासुपूज्य निर्माण महोत्सव भी मनाया जाएगा। कोरोना से बचाव को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का खास खयाल रखा जाएगा, वहीं कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मास्क और सेनिटाइजर की भी व्यवस्था की जायेगी।

रिपोर्ट- नंदन कुमार

Bhagalpur Bribe Case 2026: रिश्वत लेने वाले राजस्व कर्मचारी को 2...

Bhagalpur Bribe Case 2026: भागलपुर निगरानी कोर्ट के एडीजे दीपक कुमार की अदालत ने रिश्वत लेने के मामले में सहरसा जिले के सौर बाजार...

Bettiah CPI Padyatra 2026: जनता की समस्याओं को लेकर गांव-गांव पहुंची...

Bettiah CPI Padyatra 2026: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के आह्वान पर 6 अगस्त से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी पदयात्रा अभियान का समापन 15 अगस्त को...

Giridih Independence Day 2026: गिरिडीह के महिला महाविद्यालय में शान से...

Giridih Independence Day 2026: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडा...