Ranchi: काजू पैकिंग के नाम पर रोजगार देने का दावा, डीसी ने जांच का दिया आदेश

Ranchi: जिला प्रशासन को विभिन्न माध्यमों से रांची के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में चांदूर बंधु मिलन कल्याण कमेटी द्वारा महिलाओं को रोजगार प्रदान किये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इस संबंध में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने आम लोगों से इसकी सूचना जिला प्रशासन को देने के साथ अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आधार, पैन कार्ड, बैक डिटेल एवं पैसे के लेन-देन में पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

Ranchi: मामले में जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इस संबंध में श्रम अधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस एवं श्रम अधीक्षक को जांच के निर्देश दिये हैं। उन्होंने पदाधिकारियों को जांच कर मामला फर्जी पाये जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।

Ranchi: काजू पैकिंग के नाम पर रोजगार का दावा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिलाओं से काजू पैकिंग के नाम पर रोजगार दिये जाने की बात कही जा रही है। उक्त समिति (जो हुगली में रजिस्टर्ड बताया जा रहा है, रजिस्ट्रेशन नंबर-S/1L/2025) के सदस्यों द्वारा महिलाओं से आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं बैंक डिटेल लिये जा रहे हैं। समिति द्वारा 07 जनवरी 2025 को कांके के गौशाला मैदान में जनसभा आयोजित करने की भी बात कही गयी है। इस संबंध में जो पत्र जारी किया गया है, उसमें भी कई अशुद्धियां हैं।

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...