Commercial Advertisment

Ranchi : अरगोड़ा के निजी अस्पताल में नवजात की संदिग्ध मौत, डीसी ने दिये जांच के आदेश

Ranchi : रांची के अरगोड़ा क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने शिशु की मृत्यु के बावजूद उसे घंटों तक वेंटिलेटर पर रखा, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

घटना को गंभीरता से लेते हुए रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन ने तुरंत एक जांच समिति का गठन किया है, जिसमें कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम को शामिल किया गया है।

Ranchi : डीसी ने दिया पूरे मामले की जांच का आदेश

समिति को निर्देश दिया गया है कि वह इस पूरे मामले की बिंदुवार जांच करे, जिसमें बच्चे की वास्तविक मृत्यु का समय, इलाज में बरती गई सावधानियां, वेंटिलेटर पर रखने की चिकित्सा आवश्यकता और परिजनों को दी गई जानकारी शामिल हैं।

उपायुक्त भजंत्री ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में अस्पताल प्रबंधन या संबंधित चिकित्सकों की लापरवाही साबित होती है, तो उनके विरुद्ध नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने यह भी कहा है कि इस प्रकार की घटनाएं आम जनता की स्वास्थ्य सेवाओं में विश्वास को चोट पहुंचाती हैं, इसलिए ऐसी चूक को किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

सौरव सिंह की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Jamtara Crime : सीएसपी लूटकांड का खुलासा: दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और ₹7000 नकद बरामद 

Palamu : जहरीली खुखड़ी खाने से कई लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती… 

भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के Babulal Marandi कहा-हिंदू नेताओं को फंसाने में जुटी हेमंत सरकार… 

Hazaribagh : पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटकाकर मार डाला-परिजनों ने आरोप लगाते हुए कर दिया… 

Bokaro : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद… 

Dhanbad : वासेपुर दोहरा हत्याकांड: सद्दाम अंसारी और उसके तीन भाइयों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला 

 

Bihar Deaddiction Centres Skill Training: नशामुक्ति केंद्रों से इलाज के बाद...

Bihar Deaddiction Centres Skill Training, पटना: बिहार में नशामुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के साथ नशे की लत से उबर रहे युवाओं को...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: दिल्ली विश्वविद्यालय में श्रवण कुमार का...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीति का...

Bihar Road Projects 2026: बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं...

Bihar Road Projects 2026, पटना: बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को...