सपना की संदिग्ध मौत मामले में कई दिनों बाद हुई प्राथमिकी दर्ज, DDC ने दी कार्रवाई का भरोसा

मधेपुरा : मधेपुरा के मुरलीगंज स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवासीय बालिका विद्दालय मे बीते दिनों अंतर जिला पूर्णिया के बनमंखी प्रखंड के हरदी बड़ी निवासी एक 10 वर्षीय सपना नामक छात्रा की हुई। संदिग्ध मौत मामला अब तूल पकड़ने लगा है। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) के प्रदेश सचिव रविंद्र कुमार ने इस मामले में तत्काल संज्ञान लिया। जिसके कई दिनों बाद जिला प्रशासन के आदेश पर मुरलीगंज थाना में स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध मामला दर्ज की गई है।

हालांकि मृतिका का पोस्टमार्टम भी करवाया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है सभी लोगों की नजर रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा। आखिर किस प्रस्थिति में सपना की मौत हुई है। बता दें कि बीते तीन फरवरी को उक्त स्कूल में चौथी क्लास की 10 वर्षीय छात्रा सपना की देर रात ही मौत हुई थी। तत्काल स्कूल प्रबंधन के द्वारा घर वालों को मौत की सूचना नहीं दिया गया। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन के लोग दिन के 11 बजे मृत अवस्था में सपना को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज ले गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं स्कुल प्रबंधन के लोग शव का पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल ले गया। हालांकि जब इस बात की भनक परिजनों को लगा तो पहले मृतिका की माँ पहुंची उसे भी स्कूल प्रबंधन के अधिकारी कुछ साफ-साफ नहीं बताया। वहीं मृतिका के दादा को जब इस बात की सुचना मिली तो वे मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचा। तबतक उक्त मृतिका के शव का पोस्टमार्टम हो चूका था। इस मामले को पहले तो दबाने का कोशिश किया गया। मीडिया के लोगों को भी कुछ बताने से स्कूल प्रबंधन के लोग परहेज करते रहे। जब इस मामले की जानकारी बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव और कोसी जॉन प्रभारी रविंद्र कुमार को मिली। कुमार घटनास्थल पर स्कूल पहुंचे। उन्हें भी अंदर जाने नहीं दिया गया। जिसके बाद इन लोगों ने जिला प्रशासन को आंदोलन की धमकी दे डाली। जिसके बाद हरकत में आए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के आदेश पर कई दिनों बाद मुरलीगंज थाना में स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध मामला दर्ज की गई।

यह भी देखें :

हालांकि इस मामले पुलिस फिलहाल अनुसंधान का हवाला देकर कुछ बोलने परहेज जरूर कर रहे हैं। जब इस मामले को लेकर जब मीडिया ने जिले के प्रभारी डीएम सह डीडीसी अवधेश कुमार आनंद से सवाल किया तो उन्होंने कार्रवाई का हवाला देते हुए बताया कि 10 वर्षीय छात्रा सपना की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। बहरहालं पोस्टमार्टम करवाया गया है। इस मामले में स्कूल प्रबंधन के शीर्ष अधिकारी के विरुद्ध मुरलीगंज थाना में मामला भी दर्ज किया गया। तत्काल पुलिस हर एक बिदुओं पर गहन तफ्तीश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। हालांकि उन्होंने बताया कि इस मामले में जो लोग भी दोषी होंगे, उनके विरुद्ध जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई भी करेगी। वहीं मृतिका सपना के दादा नागेश्वर ऋषिदेव सहित परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा आखिर इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद क्या कुछ मामला सामने आता है।

यह भी पढ़े : दो गुटों में झड़प व पथराव, मामला सुलझाने पहुंची पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने किया हमला

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का गांजा जब्त, 2...

कैमूर : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...

मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा...

गोपालगंज : जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना महम्मदपुर...

झामुमो नेता Tribhuwan Mandal को मिली जान से मारने की धमकी,...

Giridih: बगोदर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो नेता Tribhuwan Mandal को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।...

भीषण सड़क हादसा, ट्रक-मिनी ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग,...

भागलपुर : भागलपुर में एक भयावह सड़क हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक...

Dhanbad मंडल कारा में आईजी सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, सुरक्षा...

Dhanbad: धनबाद मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को परखने के लिए जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img