बीच सड़क पर मिला नवजात बच्ची का शव, आसपास में अफरा-तफरी है माहौल

भागलपुरः जिले में एक नवजात बच्चे का क्षत-विक्षत शव बीच सड़क पर देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा जा रहा है। ताजा मामला भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के एसएम कॉलेज रोड स्थित काली स्थान के पास का बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार शव को आवारा जानवर के द्वारा उठाकर लाया गया

वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया यह शव आवारा जानवर के द्वारा उठाकर लाया गया है। हालांकि नवजात के शव को कुत्तों ने नोच खाया है। घटना की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और यह पता लगाने में जुटी कि जानवरों ने आखिर शव को लाया कहां से?

ये भी पढ़ें- पुलिस ने 7 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

आसपास के लोग कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। जबकि कुछ लोगों ने दबी जुबान में यह भी कहा कि यहां सिर्फ लड़कियों के रहने का हॉस्टल है। आसपास कोई अस्पताल भी नहीं है फिर यह शव यहां पर आया कैसे ? शव का शिनाख्त करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...

JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...

 JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...

UPI Transaction Charge: UPI Transaction पर चार्ज लगाने के फैसले का...

 UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स केंद्र सरकार को पत्र लिखेगा। चेंबर ने कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ की...