Illegal Mining की सूचना देने पर मिलेगा इनाम, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा…

पटना: बिहार में जब से एनडीए की सरकार बनी है तब से दोनों उप मुख्यमंत्री समेत भाजपा कोटे के मंत्री माफियाओं पर लगातार चोट करने की बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि बालू पत्थर के अवैध खनन को रोकने के लिए नया विधेयक लाया है।

अवैध खनन को रोकने के लिए सभी की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। सरकार ने फैसला किया है कि अवैध ओवरलोड गाड़ियों की सूचना देने वाले आम लोगों को खनन विभाग इनाम देगी। खनन विभाग से जुड़े हुए अवैध गाड़ियों की सूचना देने पर अलग अलग इनाम दिया जाएगा। जो लोग अवैध ओवरलोड ट्रैक्टर की सूचना देंगे उन्हें 5 हजार रूपये का इनाम दिया जाएगा तो ट्रक की सूचना देने वालों को 10 हजार रूपये।

उन्होंने बताया कि सरकार ऑनलाइन पोर्टल से बालू बिक्री की योजना पर काम कर रही है। कैबिनेट में भी इसकी स्वीकृति मिल गई है। खनन विभाग अब जब्त वाहनों की नीलामी करेगा। उन्होंने खनन विभाग को सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9473191437 और 9939596554 जारी किया। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार ने एक नियमावली बनाने का फैसला किया जिसमें अगर कोई व्यक्ति अपनी जमीन से मिट्टी लेकर जायेंगे तो उसे कोई नहीं पकड़ेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    NDA Govt में जो गलत होंगे वे बचेंगे नहीं और जो गलत नहीं होंगे वह फसेंगे नहीं – दिलीप जायसवाल

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Illegal Mining Illegal Mining

Illegal Mining

Saffrn

Trending News

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...

साइबर पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में साइबर अपराधियों का बोलबाला इन दोनों बढ़ गया है। लगातार साइबर से जुड़े मामलों की संख्या में भी इजाफा...

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत 3 गंभीर घायल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी दीक्षित गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img