बांस के खंभे से लटका बरामद हुआ अधेड़ का शव

आरा : भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में घर से निकले एक अधेड़ का शव बांस के खंभे से लटका हुआ बरामद हुआ है। उनका शव जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लाल बिहारी सिंह के टोला स्थित सड़क किनारे से रविवार की सुबह बरामद किया गया है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं परिजन द्वारा हत्या कर उनके शव को बस के खंभे से लटकाने की आशंका का जताई जा रही है।

वहीं मृतक का सोशल मीडिया पर एक बात से लटकाने का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफतौर से देखा जा रहा है कि वह मृत अवस्था में लटका हुआ है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं कर रही है। उधर, घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगरूआ गांव वार्ड नंबर-12 निवासी स्व. नंद किशोर सिंह के 45 वर्षीय पुत्र सुभाष चंद्र सिंह है। वह पेशे से मजदूर थे एवं बालू घाट पर मजदूरी किया करते थे।

यह भी पढ़े : Rail Accident : बक्सर-पटना रेलखंड पर बड़ा हादसा, 2 हिस्सों में बंट गए मगध एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img