Advertisment

Bokaro: रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका

Bokaro: गोमिया-बेरमो अनुमंडल के गोमिया स्टेशन के पिपरा डीह शिव मंदिर के समीप बुधवार को रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय मोती लाल यादव के रूप में हुई है, जो स्वांग डीएवी में पीउन के पद पर कार्यरत थे।

Bokaro: ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत की आशंका

जानकारी के अनुसार, दस दिन पूर्व अपनी आंखों का ऑपरेशन करवाया था। घर से कुछ ही दूरी पर रेलवे लाइन पार करने के क्रम में वह पोल संख्या 47/27 के समीप ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे, ऐसी अशंका जताई जा रही है। उसके सिर में गहरी चोट आई है, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मृतक को एक बेटा एवं पत्नी है। इस घटना से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Shiv Maha Aarti: बारिश के बीच दीपों से जगमगाया राजेंद्र...

Dhanbad Shiv Maha Aarti: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार को धनबाद शहर भगवान शिव की भक्ति में डूबा हुआ था। झारखंड इंडस्ट्रीज...

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड का बढ़ा मान, पाकुड़ के समाजसेवी...

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड के पाकुड़ ज़िले के लिए यह गर्व का क्षण था जब मशहूर समाजसेवी लुत्फ़ल हक को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में...

Garhwa Tiger Attack: तेवाली गांव के जंगल में बाघ ने पालतू...

गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के तेवाली गांव में बाघ ने पालतू भैंस का शिकार किया। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है...