लापता व्यक्ति की तलाब में मिली शव

मधेपुरा : मधेपुरा जिले की मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव के समीप एक तलाब में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की शव मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। वहीं शव को देखने सैकड़ों लोगों की भीड़ पहुंच गई। सूचना के बाद मौके वारदात पर मुरलीगंज पुलिस पहुंची और तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया।

हालांकि शव की पहचान मीरगंज निवासी 60 वर्षीय राजू पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि राजू पासवान जीवन सिंह नामक व्यक्ति के तलाब पर पहरेदारी का काम पिछले दो वर्षों से कर रहा था। लेकिन बीते मंगलवार से ही राजू पासवान लापता था जिसकी तलाश परिजनों के द्वारा लगातार की जा रही थी। आज उनकी शव बरामद हुई है। घटना को लेकर स्थानीय लोग दबी जुबान से हत्या का आशंका जता रहे हैं।

स्थानीय लोग ओर परोसी कि माने तो मृतक कि पुत्र बधु के अवेध संबंध को लेकर तरह तरह कि चर्चा भी की जा रही है। वहीं मृतक के छोटे भाई कि माने तो राजो पासवान कि हत्या कि गई है ओर इसे तालाब में डुब कर मरने कि घटना का रंग दिया जा रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम और पुलिसिंग जांच के बाद हीं कोई खुलासा हो सकता है। राजू पासवान की मौत तलाब में डूबने से हुई है या हत्या कर शव को छुपाने के नियत से तलाब में फेंका गया है।

वहीं मृतक के भाई और अन्य लोग खुलकर कुछ बोलने से परहेज भी कर रहे हैं। मृतक के मुंह पर चोट की निशान भी है। वहीं इस मामले को लेकर एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि इस मामले में पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही जांच के बाद हीं कोई उचित कार्रवाई की जाएगी।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...