Advertisment

युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, 12 घंटे से था लापता, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नवादा : नवादा पिछले 12 घंटों से लापता एक युवक का शव शुक्रवार को पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में खेत से बरामद किया। नवादा नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ला से नरेश यादव का पुत्र रवि कुमार अपने फूफा का घर में रहकर पढाई करता था। परिजनों के अनुसार वह गुरुवार शाम से लापता था। पुलिस को शुक्रवार को खेत में उसका शव मिला।

शव मिलने के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने पटेल नगर के समीप रेलवे ट्रैक के पास युवक की शव को बरामद किया गया है। मृतक युवक की पहचान रोह थाना क्षेत्र के डेगमा गांव निवासी नरेश यादव के 20 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में किया गया है। मृतक के फुफेरा भाई बबलू कुमार ने बताया कि फूफा का घर मंगल बीघा में रहकर पढ़ाई किया करता था। गुरुवार की देर शाम घर से निकला और वापस नहीं आया हम लोगों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन कहीं भी कुछ भी पता नहीं चला। फिर पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाए थे।

नगर थाना क्षेत्र के नगर थाना प्रभारी के द्वारा मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक की पता की गई जब लोकेशन के आधार पर पहुंचे तो दिखा कि भाई की हत्या कर के किसी ने शव को फेंक दिया है। जैसे ही भाई की लाश मिली पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के भाई ने हत्या का आशंका जाता दिया है। बबलू ने कहा कि मेरे भाई की किसी ने हत्या करके शव फेंक दिया है।

कहा जा रहा है कि युवक के हाथ में करंट का दाग है। वह शरीर का कुछ हिस्सा लाल हो गया है। मृतक युवक घर की सबसे बड़े पुत्र था। युवक की मौत कैसे हुई इस मामले की अब पुलिस जांच कर रही है। वहीं इस मामले पर घटना स्थल पर पहुंचे एसआई निरंजन कुमार ने बताया है कि प्रथम दृष्टिया में करंट लगने से युवक की मौत जैसा प्रतीक हो रहा है। हालांकि परिवार के लोगों के द्वारा जो आरोप लगाया जा रहा है इस मामला की भी जांच की जा रही है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

देवेश कुमार बने सरकार के खेवनहार! दीपक प्रकाश के लिए छोड़ेंगे...

पटना : बिहार की राजनीति में पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर चल रहा संवैधानिक संकट फिलहाल टलता हुआ दिखाई दे...

Vinay Kumar Chaubey Bail: वनभूमि अनियमितता मामले में सुप्रीम कोर्ट का...

Vinay Kumar Chaubey Bail: झारखंड के सस्पेंड किए गए IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को हजारीबाग में वन भूमि की कथित अनियमितताओं और अवैध खरीद-फरोख्त...

Chirkunda Kanwar Yatra 2026: चिरकुंडा से 111 कांवड़ियों का जत्था रवाना,...

Chirkunda Kanwar Yatra 2026: सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव के प्रति भक्तों की आस्था चरम पर होती है। इसी क्रम में, शुक्रवार सुबह...