वन विभाग की छापेमारी में मृत सांबर बरामद, पाँच फरार एक तस्कर गिरफ्तार

वन विभाग की छापेमारी में मृत सांबर बरामद, पाँच फरार एक तस्कर गिरफ्तार

कैमूर : जिले के अधौरा पहाड़ी इलाके से वन्यजीव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तस्करों ने प्रतिबंधित सांबर को दो गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और मांस बेचने की तैयारी कर रहे थे। बीती रात लगभग 1:30 बजे वन विभाग की गश्ती टीम ने करर एवं ताला गांव के बीच गढ़वा जंगल में छापेमारी की। मौके से करीब 250 किलो वजनी मृत सांबर, एक स्कॉर्पियो, धारदार हथियार और मांस भरने के बोरे बरामद किए गए।

छापेमारी में हथियार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

छापेमारी में अधौरा निवासी शकील अहमद को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि पाँच तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गए।

डीएफओ ने तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई, संयुक्त टीम की कार्रवाई जारी 

डीएफओ संजीव रंजन ने कहा कि जिले में वन्यजीव तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।

ये भी पढ़े :  गृहमंत्री बने सम्राट चौधरी तो एक्शन में पुलिस , बेगूसराय में एसटीएफ की एनकांउन्टर में अपराधी घायल

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...

PMCH Review Meeting: मरीज सुविधाओं पर सख्त निर्देश, Health Secretary Kumar...

 पटना के पीएमसीएच में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई और चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।PMCH...