नालंदा में लूटपाट के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, किसी तरह बचाई जान…

नालंदा: नालंदा थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव में बदमाशों ने एक महादलित युवक हिरौली मांझी के साथ हथियार के बल पर लूटपाट की। लूटपाट का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना में घायल युवक हिरौली मांझी ने बताया कि वह नीरपुर पंचायत की मुखिया कुमारी सविता के पेट्रोल पंप पर कार्य करता है। वह रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहा था, तभी रास्ते में तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूटपाट शुरू कर दी। जब हिरौली मांझी ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

यह भी पढ़ें – पीड़ित ही निकला मास्टरमाइंड, जब सच आया सामने तो जाना पड़ा जेल…

किसी तरह वह अपनी जान बचाकर घटनास्थल से भाग निकला और पेट्रोल पंप पहुंचा, जहां कर्मचारियों ने उसकी मदद की। भीड़ जुटती देख बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल युवक ने खुद को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का रिश्तेदार बताया है। उसके अनुसार, जीतन राम मांझी उसके फूफा लगते हैं। अक्सर जीतन राम मांझी हिरौली मांझी के घर आते जाते रहते है। घटना के संबंध में नालंदा थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक इस मामले में एक नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस घटना के बाद से पीड़ित का परिवार भयभीत है। हिरौली मांझी ने आशंका जताई है कि हमलावर उसके परिवार पर दोबारा हमला कर सकते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के दो बच्चा समेत 4 की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...