Tragic : गोपालगंज में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

गोपालगंज: गोपालगंज में एक प्रेमी युगल का बहुत ही खौफनाक अंत गोपालगंज में देखने को मिला। दोनों का शव एक कमरे से बरामद की गई जहां प्रेमी का गला कटा हुआ था तो प्रेमिका फंदे से झूलती हुई मिली। ये खौफनाक खबर है गोपालगंज के भोरे थाना के कल्याणपुर गांव की। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याणपुर गांव के रहने वाले एक प्रेमी युगल का शव एक कमरे से बरामद हुआ है। बताया जाता है कि दोनों ने घर से भाग कर शादी की थी।

पटना में एक ही घर में दो गैस सिलिंडर ब्लास्ट, 07 झुलसे

खौफनाक अंत – मामले में प्रेमिका के पिता ने पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया था और इसी मामले में प्रेमी जेल भी गया था जो करीब तीन महीने पहले ही जेल से छूट कर आया था। इसी बीच गुरुवार को दोनों का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि प्रेमी की गला काट कर हत्या कर दी गई जबकि प्रेमिका को फंदे से लटका दिया गया है।

कौन होगा पाटलिपुत्र का उम्मीदवार, मीसा भारती या लालू के ये दो करीबी?

 गोपालगंज में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत – 

मामले की सूचना पर हथुआ एसडीपीओ ओम प्रकाश गुप्ता दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक लड़का और एक लड़की का शव बरामद हुआ है, पुलिस जांच कर रही है जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

एक ही कमरे से मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, हत्या की जताई जा रही आ’शंका

शिक्षा मंत्री ने कहा- NDA सरकार की पहली प्राथमिकता न्याय के...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जनता दरबार और शिक्षा विभाग की कार्यशैली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने...

UltraTech Cement Limited को मिली स्वीकृति, SIPB की 68वीं बैठक में...

पटना : विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष, राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 68वीं बैठक सफलतापूर्वक...

सचिव ने कहा- खाद्यान्न वितरण में लापरवाही व अनियमितता किसी भी...

पटना : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित...