ANM की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत

भागलपुर : भागलपुर के मायागंज अस्पताल में तब कोहराम मच गया। जब एक एएनएम की तैयारी कर रही छात्रा साक्षी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। एएनएम की तैयारी कर रही छात्रा साक्षी कहलगांव में रहकर पढ़ाई करती थी। उसे अचानक उल्टी और दस्त होने लगा उसकी तबीयत काफी बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई। धीरे-धीरे उसका शरीर ठंडा पड़ने लगा। यह देख कहलगांव में रह रही छात्राओं ने हॉस्टल के इंचार्ज से यह बात बताई तभी सबों ने मिलकर आनन-फानन में साक्षी को मायागंज अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसकी सूचना मिलते ही परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचे जहां प्रबंधन पर सबों ने आरोप लगाना शुरू कर दिया। वहीं मृत छात्रा साक्षी की मां अंजू देवी ने बताया कि मेरी बेटी रात में खाना खाई और उसे खाने में जब वह रोटी खाई तभी से उसे उल्टी और दस्त होना शुरू हो गया। मेरी बेटी को साजिश के तहत मारा गया है, हमें इंसाफ चाहिए। साथ ही अंजू देवी ने यह भी बताया कि मेरी बेटी ने फोन करके कहा मैं जब से रात का रोटी खाई हूं तब से मेरी यह स्थिति हो गई है। साक्षी की मां अंजू देवी ने रोटी में जहर देकर मार डालने की भी बात कही है। शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अजय कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...