सड़क दुर्घटना में बाप-बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

औरंगाबाद : औरंगाबाद-अंबा पथ में रिसियप थाना क्षेत्र के दोमुहान पुल के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दिया जिस कारण उस पर सवार पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नबीनगर थाना क्षेत्र के बभनसोता गांव निवासी सुनील प्रजापति एवं उनके पुत्र सुशील कुमार (15 वर्ष) की मौत हो गई है। दोनों औरंगाबाद से अपने गांव लौट रहे थे कि रास्ते में दुर्घटना हुई।

पोस्टमार्टम घर के पास खड़े स्वजनों ने बताया कि सुनील शुक्रवार की सुबह घर से अपने पुत्र सुशील के साथ औरंगाबाद आए थे। औरंगाबाद में पुत्र को एक कार्यक्रम में सम्मानित होना था। सम्मान लेने के बाद पुत्र के साथ लौट रहे थे कि रास्ते में दुर्घटना हुई। पिता-पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। सूचना पर सुनील की पत्नी उषा देवी एवं मां प्रेमनी देवी सदर अस्पताल पहुंची। पुत्र का शव देखते ही दोनों फफक कर रो पड़ी रोते हुए उषा बेहोश हो जा रही थी और जब होश आ रहा था अपने पति व पुत्र को खोज रही थी।

आपको बता दें कि सुनील की मां समझ नहीं पा रही थी कि अब उनका बेटा इस दुनिया में नहीं रहा। दोनों की रुलाई देख लोग रो पड़े दोनों ने बताया कि मेरा परिवार उजड़ गया। दो बच्चे और बुढ़ी मां बची है जिसकी परवरिश कौन करेगा। घटना के बाद हाइवा चालक तेजी से वाहन लेकर फरार हो गया। इधर घटना की सूचना पर पहुंची रिसियप थाना पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : मारपीट के दौरान घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Jharkhand Electricity Theft: बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL का बड़ा अभियान,...

 झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL ने विशेष अभियान चलाया। 119 टीमों ने 3510 परिसरों में छापेमारी की, 497 मामलों में चोरी पकड़ी...

 Non Communicable Diseases:बिहार में NCD Screening अभियान की बड़ी उपलब्धि, 85...

 बिहार में NCD Screening अभियान के तहत 2 से 17 सितंबर तक 85.20 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई। मधुबनी, बांका समेत 5...

FSSAI Bihar:बिहार में Food Safety पर सख्ती, 591 से अधिक खाद्य...

 बिहार में खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत 591 से अधिक नमूने लिए गए। एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ, खराब पनीर, मिठाइयां और तेल जब्त कर नष्ट...