संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

कैमूर : मोहनिया थाना क्षेत्र के कटरा कला गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कटरा कला गांव निवासी मुक्तेश्वर राय के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौत का स्पष्ट कारण नहीं, परिजनों ने की जांच की मांग

बताया जाता है कि नीतीश शुक्रवार देर शाम अपने घर से बाइक पर खाना लेकर बाइक से कटरा कला गांव के बगल में भगवानपुर छावनी स्थित खलिहान में अपने चाचा के पास जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मृतक के चाचा मुन्ना राय ने बताया कि उसके भतीजे की हत्या की गई है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट या घाव का निशान नहीं मिला। इससे मौत की वजह को लेकर संदेह और रहस्य है, घटना की जांच होनी चाहिए।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप जांच में जुटी

सूचना पर पहुँची मोहनिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार देर रात सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया, जहां शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

ये भी पढ़े :  सरकार के बकायेदारों के लिये सुनहरा अवसर,होल्डिंग टैक्स पर शत-प्रतिशत ब्याज जुर्माना माफ, वन टाइम सेटलमेंट के लिये करना होगा ये काम

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...