STF की विशेष टीम व शेखपुरा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, बरबीघा से दबोचे गए 3 साइबर अपराधी

पटना : बिहार एसटीएफ के विशेष टीम और शेखपुरा जिला पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरबीघा थाना क्षेत्र के नासरातपुर गांव में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को धर-दबोचा है। इनके पास से एसटीएफ ने 14 मोबाइल फोन और 11 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

पकड़े गए साइबर अपराधियों की पहचान राकेश, संदीप व सिटी के रूप में की गई है

राज्य पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए साइबर अपराधियों की पहचान राकेश कुमार यादव, संदीप कुमार और सिटी कुमार के रूप में की गई है। सभी अपराधी बरबीघा के ही रहने वाले हैं। इस मामले में शेखपुरा साइबर थाना में कांड संख्या 20/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन साबर अपराधियों के खिलाफ धारा- 318(2), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 3(5) एवं 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसटीएफ और शेखपुरा पुलिस पकड़े गए इन साइबर अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े : पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, STF की कार्रवाई में एक को लगी गोली

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...