Advertisement
Advertisement

झरिया पहुंचे दीपक प्रकाश ने पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना

दीपक प्रकाश मृतक निरंजन तांती के परिजनों से मिल बंधाया ढांढ़स

झरिया (धनबाद) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश शनिवार की देर शाम झरिया कतरास मोड़ पहुंचे. उनके साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह भी मौजूद रहीं. राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश खूनी संघर्ष के दौरान मारे गए मृतक निरंजन तांती के आवास पहुंचे जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. दीपक प्रकाश और रागनी सिंह ने मृतक के परिजनों का ढांढ़स बंधाया, साथ ही मृतक को इंसाफ दिलाने की बात कही.

19 जनवरी को दो घरानों के समर्थकों के बीच हुआ था खूनी संघर्ष

बता दें कि भाजपा और कांग्रेस खेमे में बंटे दो घरानों के समर्थक गुरुवार 19 जनवरी की सुबह एक दूसरे पर टूट पड़े थे. इसदौरान जमकर बम गोलियां, तलवारे और पत्थर बाजी हुई. इस घटना में दोनों पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग खूनी संघर्ष में जख्मी हो गए थे. वही निरंजन तांती की मौत हो गई थी. निरंजन कैटरिंग का काम करता था.

deepak prakash1 22Scope News

जंगलराज का अड्डा बना झरिया- दीपक प्रकाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झरिया में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए झरिया पुलिस के कार्यशैली पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि झरिया शहर जंगलराज का अड्डा बन चुका है. झरिया पुलिस प्रशासन की व्यवस्था अपराधियों को शरण देने का काम कर रही है. अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो सदन से सड़क तक आंदोलन किया जाएगा.

रागनी सिंह ने सिंदरी डीएसपी और झरिया प्रभारी पर लगाई आरोपों की झड़ी

वही भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने सिंदरी डीएसपी एवं झरिया प्रभारी को आड़े हाथों लेते हुए जमकर आरोपों की झड़ी लगा दी. सैकड़ों की संख्या मे लोग भाजपा मे शामिल हुए यह बात कुछ लोगों को पच नहीं रही थी. जिसका नतीजा आज देखने को मिल रहा है. रागनी सिंह ने सिंदरी डीएसपी के कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि कुछ दिनों पूर्व तीसरा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के ऊपर गोली चली लेकिन डीएसपी झांकने तक नहीं गये. क्षेत्र में इतनी बड़ी वारदात हो जाती है लेकिन घंटों बाद भी वे घटनास्थल का दौरा नहीं करते. ऐसा प्रतीत होता है कि झरिया पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है.

रिपोर्ट: सचिन सिंह

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...