झरिया : गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया तीसरा, दहशत में लोग

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात

झरिया (धनबाद) : गोलियों की तड़तड़ाहट- तिसरा थाना मोड़ के पास रविवार रात एक बजे के लगभग अविनाश सिंह उर्फ सोनू को गोली मार दी गयी थी. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते परिजनों द्वारा दुर्गापुर स्थित हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की पूरी टीम अविनाश के इलाज में जुटी हुई है. वही मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह दुर्गापुर स्थित हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल पहुंची और डॉक्टरों से घायल अविनाश का हालचाल जाना.

jhariya1 22Scope News

गोलियों की तड़तड़ाहट: रागनी सिंह ने पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना

भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने अविनाश के परिजनों से मिल हिम्मत व हौसला बढ़ाया. साथ ही पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि तिसरा थाना के मात्र 200 मीटर की दूरी पर सरेआम गोलियां चलाई जाती है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है. सता के दवाब में प्रशासन बोना बना है.

jhariya12 22Scope News

कोयला का काम करता है सोनू

रागनी सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अविनाश सिंह उर्फ सोनू सिंह पर रंगदारी को लेकर गोली मारी गई, लेकिन स्थानीय प्रशासन अभी तक इस मामले पर कुछ नहीं कर रहा है. रागिनी सिंह ने कहा कि पूरे धनबाद में हत्या, लूट, चोरी जैसी घटनाएं करने पर ये लोग उतारू हैं. वही गाल सोनू की मां मीना सिंह ने कहा कि हमारा बेटा सोनू कोयला का काम करता था, पिछले कई दिनों से उसे लगातार जान मारने की धमकी मिल रही थी.

गोलियों की तड़तड़ाहट: एकलव्य सिंह पर सोनू की मां ने लगाया आरोप

सोनू की मां ने कहा कि कल शाम को ही एकलव्य सिंह अपने समर्थकों के साथ तीसरा में घूम रहे थे. अपराधी जानते थे कि आज सोनू का कोयला गाड़ी निकलने वाला है, इस बात की भनक सोनू को लग गई. थाना जाने से पहले ही एकलव्य सिंह और उसके समर्थकों ने सोनू की गाड़ी को रोककर गोलियों की बौछार कर दी. इस घटना में सोनू को दो गोली लगी.

रिपोर्ट: सचिन सिंह

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...