Bokaro : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन बोकारो में हो चुका है। आज दोपहर 12:35 में बोकारो हवाई अड्डा पर उतरे। वे राजस्थान में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीधे बोकारो पहुंचे हैं।
बोकारो में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर सभी चौक-चौराहे पर पुलिस की तैनाती की गई है।



















