Delhi Election Results में केजरीवाल-सिसोदिया हारे तो अन्ना हजारे ने कसा तंज…

डिजिटल डेस्क : Delhi Election Results में केजरीवाल-सिसोदिया हारे तो अन्ना हजारे ने कसा तंज…। Delhi Election Results के ताजा रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है।

जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। 600 वोट से सिसोदिया की हार हुई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। उन्हें भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हराया है। CM आतिशी भी पीछे चल रही हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराने वाले भाजपा के प्रवेश वर्मा  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। इस बीच आप नेताओं के एकमुश्त हार पर अन्ना हजारे ने जमकर तंज कसा है।

अन्ना हजारे बोले – आप वालों को बात समझ नहीं आई…

दिल्ली चुनाव नतीजों पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि – ‘मैं लंबे समय से कहता रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार के पास चरित्र होना चाहिए, अच्छे विचार होने चाहिए और छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए। लेकिन, उन्हें (आप) यह बात समझ में नहीं आई।

…वे शराब और पैसे में उलझ गए। इससे उनकी (अरविंद केजरीवाल) छवि खराब हुई और इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं। लोगों ने देखा कि वे (अरविंद केजरीवाल) चरित्र की बात करते हैं लेकिन शराब में लिप्त रहते हैं।

…राजनीति में आरोप लगते रहते हैं। किसी को यह साबित करना पड़ता है कि वह दोषी नहीं है। सच-सच ही रहेगा। जब बैठक हुई, तो मैंने तय कर लिया कि मैं पार्टी का हिस्सा नहीं रहूंगा और मैं उस दिन से पार्टी से दूर हूं।

…लोगों ने नई पार्टी पर विश्वास किया था। लेकिन आगे चलकर शराब की दुकान बढ़ाने के कारण उसकी(अरविंद केजरीवाल) छवि खराब होने लगी। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है, ये उनके समझ में नहीं आया, जिसके कारण वो गलत रास्ते पर गया।’

दिल्ली में चुनावी जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल।
दिल्ली में चुनावी जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल।

शाम को भाजपा दफ्तर पहुंचेंगे PM Modi, अमित शाह और नड्डा…

दिल्ली में भाजपा के प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ने का संकेत मिलने के साथ ही अब खबरें सामने आई हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजकर 45 मिनट पर भाजपा दफ्तर जाएंगे। वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। PM Modi के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज शाम पार्टी मुख्यालय में जुटेंगे।

इस बीच भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ‘हम रुझानों का स्वागत करते हैं, लेकिन हम नतीजों का इंतजार करेंगे। हमारा मानना ​​है कि लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है। …जो चुनाव भाजपा के सुशासन बनाम आप के कुशासन पर केंद्रित था…आप के सभी बड़े चेहरे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी वे भ्रष्टाचार का चेहरा हैं और वे आज हार जाएंगे।’

इसी क्रम में गोरखपुर से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन ने दिल्ली चुनाव के रुझानों पर कहा कि –‘यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। कोई मुख्यमंत्री का चेहरा फेस नहीं था। ये है लोगों का भाजपा पर भरोसा। पूर्वांचल और पूरी दिल्ली की जनता का धन्यवाद। अरविंद केजरीवाल और AAP ने जो गंदी राजनीति शुरू की थी, उसका अंत हो गया है। अब दिल्ली का तेजी से विकास होगा…’।

दूसरी ओर, नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि –‘अभी तक तो ऐसा लग रहा है कि वे (भाजपा) सरकार बनाएंगे… हमने मुद्दे उठाए, लेकिन मुझे लगता है कि लोगों ने सोचा कि हम सरकार नहीं बनाने जा रहे हैं। हम लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं।’

दिल्ली में चुनावी जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं की आतिशबाजी।
दिल्ली में चुनावी जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं की आतिशबाजी।

Delhi Election Results में हारे मनीष सिसोदिया समेत कई दिग्गज…

Delhi Election Results में लगातार आंकड़े उलट-पुलट रहे हैं क्योंकि अधिकांश में आखिरी चरणों की मतों की गिनती जारी है। इस बीच दिल्ली में पहला नतीजा भाजपा के पक्ष में आया है। कस्तूरबा नगर सीट से नीरज बसोया जीत गए हैं। कोंडली से आप के प्रत्याशी कुलदीप कुमार मोनू ने जीत दर्ज की है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से हार गए हैं। लक्ष्मी नगर से भाजपा के अभय वर्मा ने जीत दर्ज की है। पटपड़गंज विधानसभा सीट भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी जीत गए हैं।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान पर नाचते समर्थक।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान पर नाचते समर्थक।

गांधी नगर विधानसभा सीट पर सात राउंड के बाद भाजपा के अरविंदर सिंह लवली 7653 वोट से आगे चल रहे हैं। इसी तरह द्वारका सीट पर भाजपा 4800 वोट से आगे हैं तो  मटियामहल सीट पर भाजपा 14600 वोट से आगे है और  नजफगढ़ सीट पर भाजपा 19200 वोट से आगे है। मॉडल टाउन, शकूर बस्ती, आदर्श नगर और वजीरपुर चारों सीटों पर भाजपा आगे है।

कालकाजी सीट पर राउंड आठ के बाद आतिशी करीब दो हजार वोट से पीछे चल रही हैं। लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर पांच राउंड तक भाजपा के अभय वर्मा 430 वोट से आगे हैं जबकि देवली सीट से आप के प्रेम चौहान आगे चल रहे हैं।  बिजवासन सीट पर भाजपा 6100 वोट से आगे है तो पालम सीट पर भाजपा 1860 वोट से आगे है।

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...