दिल्ली कोचिंग हादसा : Patna जिला प्रशासन ने ली सीख, DM ने दिए जांच के आदेश

पटना : नई दिल्ली के राजेंद्र नगर में राउ आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से डूबने से हुई छात्रों की मौत के बाद सीख लेते हुए पटना जिला प्रशासन भी एक्शन में आ गया है। दिल्ली कोचिंग संस्थान में हुए घटना को लेकर देश में पूरी तरह से बवाल मचा हुआ है। कल संसद में इस मुद्दा को उठाया गया था। इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह कमेटी का गठन कर दिया है। यह टीम अगले एक महीने में अपना रिपोर्ट सौंपेगी। पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कल यानी 29 जुलाई को कोचिंग संस्थानों की जांच का आदेश दे दिया है। इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया है। पटना जिलें में अनुमंडलवार जांच टीम बनाई गई है। छह सदस्यीय जांच टीम के अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी होंगे।

DM चंद्रशेखर ने जारी किया पत्र

डीएम डॉ. चंद्रशेखर की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जांच टीम के सदस्य अग्निशमन अधिकारी, बीईओ, सीओ और क्षेत्र के थानाध्यक्ष होंगे। जारी आदेश में ये भी कहा गया है कि कोचिंग संस्थानों के रजिस्ट्रेशन, प्रवेश, निकास की व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, बिल्डिंग बायलॉज, फायर सेफ्टी और इमरजेंसी हालात से निपटने की व्यवस्था की जांच होगी। व्यवस्था ठीक नहीं होने पर जिला प्रशासन आगे की कार्रवाई कर सकता है।

DM Patna 1 22Scope News
DM चंद्रशेखर ने जारी किया पत्र

अहतियात के तौर पर उठाए गए बड़ा कदम

दिल्ली में हुई घटना ने अन्य राज्यों के प्रशासन और सरकार की नीदें भी खोल दी हैं, भविष्य में कोई ऐसी घटना पटना में ना हो इसके लिए ऐसे कदम उठाए गए हैं। बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में भी कुकुरमुत्ते की तरह कोचिंग संस्थान हर इलाके में फैले हुए हैं, जहां स्कूल ट्यूशन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में बैठने वाले सैकड़ों बच्चे रोजाना पढ़ने आते हैं। कई कोचिंग संस्थानों की क्लासेज तो खचाखच भरी होती है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए पटना जिला प्रशासन ने भी कोचिंग संस्थानों की जांच कराने के आदेश दिए हैं।

RAW स्टडी सेंटर में बिहार की तान्या की भी मौत

आपको बता दें कि बता दें दिल्ली के राउ आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट में पानी में डूबने से बिहार के औरंगाबाद जिला के नबीनगर की तान्या सोनी की भी मौत हुई है। वो आईएएस बनने का सपना लेकर दिल्ली गई थी। इस हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है उसमें तान्या भी शामिल है। तान्या सोनी औरंगाबाद जिले के नबीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के मस्जिद गली के रहने वाले विजय सोनी की 24 वर्षीय पुत्री थी। उसके पिता विजय सोनी हैदराबाद में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़े : दिल्ली कोचिंग हादसा : औरंगाबाद की तान्या की भी हुई है मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस ने प्रणव झा पर लगाया...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। बोकारो से विशेष जुड़ाव रखने वाले झा के नाम पर...

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img