दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद अब पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुनावी मैदान में हार गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवेश वर्मा ने उन्हें हराया और केजरीवाल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस हार को आप के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जो दिल्ली में लंबे समय से सत्ता में काबिज थी।