Delhi Election Results : दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है-केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी…

Delhi Election Results

Ranchi : दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि एक दशक की आपदा से आज दिल्ली मुक्त हो गई है। दिल्ली में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास मॉडल और उनके दूरदर्शी नेतृत्व में चहुंमुखी विकास के संकल्प पर जनता की मुहर है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : आम आदमी पार्टी से हो गई बड़ी राजनीतिक भूल, अगर ये किया होता तो-आप की हार पर बोले सुप्रियो… 

Delhi Election Results : मोदी की गारंटी, हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी

मोदी की गारंटी, हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी है। दिल्ली ने झूठे सपने दिखाकर जनता को ठगने वाले बहुरूपियों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे और छल प्रपंच की राजनीति करने वालों के लिए मिसाल बनेगा। यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है।

देश की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद मिली इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, पार्टी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती हूं और उनका अभिनंदन करती हूं। साथ ही 2 तिहाई बहुमत के साथ जीत कर आये सभी 48 विधायकों को हार्दिक बधाई देती हूं।

ये भी पढे़ं- Delhi Election Results : दिल्ली आप-दा मुक्त हो गई, बीजेपी की प्रचंड जीत पर बोले रघुवर दास… 

लोगों में आम आदमी पार्टी के खिलाफ आक्रोश है

मुझे पार्टी की ओर से आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार का प्रभार सौंपा गया था। चुनाव प्रचार के दौरान ही मुझे इस चुनाव में दिल्ली की जनता के मूड का आभास हो गया था। आदर्श नगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राजकुमार भाटिया जी ने आम आदमी पार्टी के मुकेश गोयल को 11482 वोटों से हराया है। लोगों में आम आदमी पार्टी और इसके नेताओं के खिलाफ आक्रोश और दिवारों पर लिखा बदलाव का संदेश साफ दिख रहा था।

लोगों ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाने का मन बना लिया था और आज के नतीजों ने साफ कर दिया कि दिल्ली की महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं सहित सभी वर्ग के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी जी पर भरोसा जताते हुए भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलवाई है। इसके लिए दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करती हूं।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, पूर्व पार्षद...

रिम्स जमीन घोटाला मामले की एसीबी जांच में पूर्व पार्षद सुधा देवी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने वंशावली प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता तीन बच्चों की तलाश...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता तीन बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी है। हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में बच्चे दिखाई...

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा, रांची में 14.2...

 पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। रांची में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये बढ़कर...

Jharkhand Weather Alert: आज और कल तेज हवा के साथ बारिश...

 झारखंड के 20 जिलों में रविवार और सोमवार को तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने...

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img