Delhi News: दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को आयोजित ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ महारैली में झारखंड से बड़ी भागीदारी देखने को मिलेगी. पूर्व मंत्री सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंच चुके है. राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी मौजूद है. शनिवार की सुबह दिल्ली के राजघाट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के समाधि स्थल पर बंधु तिर्की की अगुवाई में पार्टी नेताओं से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया.
इस मौके पर झारखंड के 7 से अधिक जिलों से आए महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी कहे जाने वाले टाना भगतों ने विशेष प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. रांची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, खूंटी, चतरा, सहित अन्य जिलों से टाना भगतों का समूह महारैली में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचा है. छत्तीसगढ़ से आए टाना भगत भी इस समूह में शामिल है.
Delhi News: राजघाट के बाद सभी नेता पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय
राजघाट के बाद सभी नेता कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन पहुंचे. जहां संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू ने सभी का अभिनंदन किया. इस दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के साथ राष्ट्रीय नेताओं ने रैली से संबंधित जानकारी साझा किया. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा है कि 14 दिसंबर को कांग्रेस रामलीला मैदान में इतिहास रचने जा रही है. देश भर में वोट चोरी के खिलाफ जनता में जबरदस्त आक्रोश है. ये आक्रोश भीड़ के रूप में केंद्र सरकार को अपनी टकटका अहसास दिलाने के लिए दिल्ली पहुंच रहा है.
Kenduadih Gas Tragedy: जांच टीम कर रही उच्चस्तरीय निरीक्षण, इन अधिकारियों ने किया क्षेत्र का दौरा
Delhi News: ये नेता रहे मौके पर मौजूद
इस रैली के बाद वोट चोर गद्दी छोड़ का आंदोलन नई तेवर के साथ और तेज होगा. दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात के दौरान आलोक कुमार दुबे, राजेश गुप्ता, किशोर नाथ शाहदेव, शशि भूषण भगत, मचकुल, मुद्दसिर हक, मोहम्मद इश्तियाक, मंगा उरांव, बंधु टोप्पो, के डी गुरु, जयंत बारला, सुदामा महली, इरशाद खान, अजय गोप, चमरा टाना, सोमरा टाना, मांगरा टाना, मंगलेश्वर उरांव, जलेश्वर टाना भगत, टूपेंद्र टाना भगत, रमदान टाना भगत, मनती टाना भगत, शिव चंद्र टाना भगत, मनोज टाना भगत, सिकंदरा टाना भगत, उपेंद्र टाना भगत, दशमी टाना भगत, सरिता टाना भगत, रूपा टाना भगत, कालेश्वरी टाना भगत शामिल है.
Highlights


