Delhi-Ranchi Indigo Flight Diverted to Kolkata, कई उड़ानें लेट — रांची में मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल

रांची एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह खराब मौसम से हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं। दिल्ली-रांची इंडिगो फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, कई उड़ानें देर से रवाना हुईं।


मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल : राजधानी रांची में बुधवार सुबह मौसम ने हवाई सेवाओं की रफ्तार थाम दी। विजिबिलिटी कम होने और बादल छाने से कई उड़ानें अपने तय समय पर नहीं उड़ सकीं। सुबह 8:35 बजे दिल्ली से आनेवाली IndiGo की फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, रनवे पर दृश्यता सामान्य स्तर से नीचे चली जाने के कारण यह निर्णय लिया गया।


 Key Highlights

  • दिल्ली-रांची इंडिगो फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, मौसम बना वजह

  • सुबह से कई उड़ानें निर्धारित समय से देर से रवाना

  • हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु और भुवनेश्वर रूट पर असर

  • इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कई उड़ानें रीशेड्यूल

  • दिनभर यात्रियों को हुई परेशानी, कुछ उड़ानें सामान्य समय पर


मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल

इसके बाद दिनभर रांची एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली कई उड़ानों में देरी होती रही।

  • हैदराबाद-रांची इंडिगो की फ्लाइट शाम 5:25 की जगह 6:11 बजे पहुंची, जबकि दूसरी फ्लाइट 7:20 की जगह 8:19 बजे उतरी।

  • रांची-मुंबई एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सुबह 8:45 के बजाय 9:30 बजे रवाना हुई।

  • रांची-बेंगलुरु इंडिगो की फ्लाइट 8:55 के बजाय 9:40 बजे,

  • रांची-दिल्ली इंडिगो की फ्लाइट 9:05 के बजाय 11:47 बजे,

  • और रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस 9:20 की जगह 10:08 बजे उड़ान भरी।

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह रांची में हवा में नमी अधिक रही और हल्की बारिश के कारण दृश्यता प्रभावित हुई। इस वजह से पायलटों को टेकऑफ और लैंडिंग में कठिनाई हुई। हालांकि, दोपहर बाद मौसम में सुधार आने पर कुछ विमानों का संचालन सामान्य रहा।

यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि सुरक्षा मानकों को देखते हुए उड़ानों में देरी की गई।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img