Advertisement
Advertisement
Advertisement

Sunita Khakha Case-भाजपा नेत्री सीमा पात्रा की गिरफ्तारी की मांग तेज

Ranchi- Sunita Khakha Case- झामुमो प्रतिनिधित्वमंडल ने रिम्स का दौरा कर सुनीता खाखा से मुलाकात की है. प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि जिस तरीके से सुनीता खाखा के साथ बर्बरता की गयी,

उसे इस हालत तक पहुंचाया गया वह काफी दर्दनाक है.

प्रतिनिधिमंडल ने सुनीता खाखा मामले में आरोपी और

भाजपा नेत्री सीमा पात्रा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि

सीमा पात्रा को अविलम्ब गिरफ्तारी की जानी चाहिए.

सीमा पात्रा जैसे लोगों की जगह इस सभ्य समाज में नहीं हो सकती,

उनकी वास्तविक जगह कारागार है.

Sunita Khakha Case- पीड़िता को मिला इंसाफ का भरोसा

प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता को आश्वासन देते हुए कहा कि पीड़िता को हर हालत में इंसाफ मिलेगा.

इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह मामला एक उदाहरण बनेगा,

जिससे की कोई भी किसी आदिवासी महिला के साथ इस प्रकार की बर्बरता करने की सोच भी नहीं सके.

बतलाया जा रहा है कि पीड़िता सीमा पात्रा के अशोक नगर स्थित आवास में नौकरानी का काम करती थी.

वह गुमला जिले की रहने वाली है.

Sunita Khakha Case- पीड़िता को गर्म सलाखों से दागे जाने का आरोप

दावा किया जा रहा है कि सीमा पात्रा के द्वारा पीड़िता के साथ बर्बर बर्ताव किया जाता था,

उसे गर्म छड़ से दागा जाता था, मलमूत्र पीने को भी बाध्य किया जाता था

साथ ही जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित किया जाता था.

एसिट अटैक से पीड़ित काजल को भी मिला इंसाफ का भरोसा

प्रतिनिधिमंडल ने चतरा के हंटरगंज निवासी तेजाब पीड़िता से भी

मुलाकात कर इंसाफ का भरोसा दिलाया और हालचाल जाना.

साथ ही रामगढ़ क कुंदरु कला निवासी रेखा देवी से भी मुलाकात किया.

रेखा देवी को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके मायके में जाकर मारपीट किया था.

मौके पर जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम, जिला सचिव डॉ हेमलाल  कुमार मेहता हेमू,

जिला उपाध्यक्ष अश्विनि शर्मा, आफताब आलम, आदिल इमाम, मृत्युंजय सिंह,

परवेज आलम, अब्दुल्ला हबीब, राकेश वर्मा, साहिल कुमार यादव, राहुल वर्मा आदि शामिल थें.  

कठुवा, उन्नाव और हाथरस को अंजाम देने वाले आज झारखंड आ रहें- सुप्रियो भट्टाचार्य

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

पाकुड़ में पूर्व चौकीदार के घर ACB की दबिश, 6 गाड़ियों...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी गांव में पूर्व...

EPFO New Rules: पीएफ निकासी के नियमों में 3 बड़े बदलाव,...

 EPFO ने पीएफ निकासी के नियमों में तीन बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। अब कर्मचारी 90% तक पीएफ निकाल सकेंगे और रिटायरमेंट के...

Jharkhand Ambulance Strike: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 3248 कॉल...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से आपातकालीन सेवा प्रभावित हुई। चार घंटे में 3248 कॉल आए, लेकिन सिर्फ 58 मरीजों को...