रांची : गिरफ्तार सीमा पात्रा के बेटे आयुष्मान के दोस्त विवेक ने ही महिला की मदद की.
आयुष्मान ने ही विवेक को बताया था कि कैसे उसकी मां सीमा उनकी घरेलू सहायिका सुनीता को यातनाएं देती है.
आयुष्मान ने इस बारे में विवेक को बताया तो उन्होंने पुलिस की मदद से सुनिता को आजाद करवाया.
विवेक सचिवालय में कार्यरत हैं. राज्यपाल के संज्ञान के बाद पुलिस ने सीमा पात्रा को गिरफ्तार किया.
उनपर युवती के साथ टॉर्चर करने का आरोप है. सुनीता के शरीर पर जख्मों के कई निशान देखने को मिले.
उसे कई बार गरम तवे से दागा गया.
22 अगस्त को उसे रेस्क्यू किया गया. फिलहाल वह रिम्स के सर्जरी विभाग में डॉ. आरएस शर्मा की देखरेख में
इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि सीमा पात्रा ने सुनीता खाखा के साथ
अत्यंत अमानवीय तरीके से प्रताड़ित करती थी.
भाजपा से निष्कासित सीमा पात्रा गिरफ्तार
रिटायर्ड आईएएस बीबी पात्रा की पत्नी और भाजपा से निष्कासित नेत्री सीमा पात्रा को
पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. सीमा पात्रा पर उनकी घरेलू सहायिका
सुनीता खाखा के साथ 8 सालों तक प्रताड़ित करने का आरोप लगा है.
आरोप है कि पिछले 8 सालों से सीमा के घर दिव्यांग लड़की काम कर रही थी.
सीमा उसके साथ मारपीट करती थी और उसे बंधक बनाकर रखा था.
सुबह 4 बजे किया गया गिरफ्तार
घरेलू सहायिका से बेरहमी से मारपीट मामले में हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में
अरगोड़ा थाना पुलिस ने सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है.
इससे पहले मंगलवार को मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने सीमा पात्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था.
पुलिस के अनुसार सीमा पात्रा को सुबह 4 बजे गिरफ्तार किया गया है.
वो रांची छोड़कर फरार होने की कोशिश कर रही थी, उसी दौरान उसे दबोच लिया गया.
पिछले 2 दिनों से रांची पुलिस सीमा पात्रा को जगह-जगह तलाश कर रही थी. कई बार उसके संबंधित ठिकानों पर पुलिस ने रेड भी किया था.
सीमा पात्रा के बेटे की वजह आजाद हो पाई सुनीता खाखा का चल रहा इलाज
सीमा के खिलाफ अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज हुआ था. इससे पहले रांची पुलिस ने बताय था कि पुलिस टीम ने 22 अगस्त को एक पूर्व आईएएस अधिकारी के आवास पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली 29 वर्षीय महिला को उसके नियोक्ता द्वारा कथित तौर पर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के बाद बचाया. पीड़िता का फिलहाल इलाज चल रहा है.
सुनीता का 164 का बयान दर्ज
न्यायिक दंडाधिकारी अंकिता शर्मा की अदालत में मंगलवार को आदिवासी युवती सुनीता का 164 क बयान दर्ज कराया गया. दो महिला पुलिसकर्मियों सहित कड़ी सुरक्षा में सुनीता को अदालत में ले गये. केस के आईओ हटिया डीएसपी राजा मित्रा भी रिम्स पहुंचे.
Highlights







